सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत के लोग स्तब्ध हैं. निधन के बाद पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया. जहां बीजेपी समेत विभिन्न दलों के नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. स्वराज के निधन पर न सिर्फ बीजेपी बल्कि अन्य दलों के नेता भी दुख व्यक्त कर रहे हैं. दिल्ली में मौजूद कई दलों के नेता उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए भी पहुंचे. कल दोपहर 11 बजे सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को बीजेपी के मुख्यालय में रखा जाएगा. जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
from Videos https://ift.tt/2M29Em8
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment