Monday, January 6, 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को फैसला

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है, और राष्ट्रीय राजधानी में एक ही चरण में 8 फरवरी को मतदान होगा. मतदान के बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार, 14 जनवरी को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार, 21 जनवरी होगी. नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि बुधवार, 22 जनवरी होगी, तथा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार, 24 जनवरी रखी गई है. दिल्ली में मतदान शनिवार, 8 फरवरी को करवाया जाएगा, और मतगणना, यानी चुनाव परिणाम मंगलवार, 11 फरवरी को आएंगे.

from Videos https://ift.tt/2FnivJY

No comments:

Post a Comment