Saturday, July 11, 2020

कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,49,553 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 28,637 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वाले कोरोना मरीजों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. इतना ही नहीं, इस दौरान देश में 551 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 5,34,621 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और कुल 22,674 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़त के बाद 62.92 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 10.22 प्रतिशत है.

from Videos https://ift.tt/300YvXp

No comments:

Post a Comment