Friday, July 10, 2020

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख पार

भारत में तेजी से कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं. टेस्टिंग बढ़ी है, लिहाजा संख्या भी बढ़ेगी. कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख से 8 लाख पहुंचने में तीन दिन लगे हैं. कोरोना मामलों में भारत रूस को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है. फेहरिस्त में अमेरिका पहले स्थान पर है. वहां कोरोना के मामले 31 लाख पार हो चुके हैं. दूसरे नंबर पर ब्राजील है. वहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. तीसरे स्थान पर भारत है. देश में संक्रमितों की संख्या 8 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है.

from Videos https://ift.tt/3fjQ4gk

No comments:

Post a Comment