Friday, July 10, 2020

एनकाउंटर में मारा गया इनामी गैंगस्टर विकास दुबे

कानपुर के पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था. यूपी एसटीएफ की टीम उसे लेकर कानपुर लौट रही थी. शुक्रवार सुबह कानपुर में दाखिल होते ही भौतीं में कथित तौर पर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई. विकास उसी गाड़ी में बैठा था. कार पलटने के बाद विकास ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया. कानपुर के भैरव घाट पर पत्नी व छोटे बेटे ने विकास का अंतिम संस्कार किया.

from Videos https://ift.tt/3fw4WZf

No comments:

Post a Comment