Saturday, July 11, 2020

मुंबई के बोरीवली में शॉपिंग सेंटर के बेसमेंट में लगी आग

मुंबई के बोरीवली पश्चिम में एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. यह आग तड़के करीब 3 बजे लगी है. पहले यह सिर्फ बेसमेंट तक ही थी लेकिन कुछ ही देर में फर्स्ट फ्लोर भी इसकी चपेट में आ गया. आग पर काबू पाने के लिए बेसमेंट के साइड ग्रिल्स को हटाकर वेंटिलेशन के काम को तेजी से किया जा रहा है, इसके लिए JCB का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

from Videos https://ift.tt/2W8r9oo

No comments:

Post a Comment