Sunday, July 12, 2020

नानावती अस्पताल का बयान, हल्के लक्षणों के साथ अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. बिग बी की तबियत को लेकर नानावती अस्पताल का बयान आया है. अस्पताल के पीआर ने अमिताभ की तबियत को लेकर बताया है कि उनकी हालत स्थिर है. उनमें कोरोना के बहुत कम लक्षण हैं. उन्होंने बताया, "हल्के लक्षणों के साथ अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है. उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है."

from Videos https://ift.tt/3enKuIt

No comments:

Post a Comment