Monday, September 14, 2020

भारत-चीन तनाव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में बयान देंगे

भारत और चीन के बीच वास्‍तविक नियं‍त्रण रेखा यानी एलएसी (LAC) पर इस वर्ष के प्रारंभ से तनाव की स्थिति है. दोनों देशों के बीच इस तनाव के हालात और सरहद पर चीन के उकसाने वाले कदमों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज यानी मंगलवार को लोकसभा में बयान देंगे. कोरोना की महामारी के बीच संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से ही प्रारंभ हुआ है. गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर है. हाल ही में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर टकराव के दौरान हवा में गोलियां चलाने का आरोप लगाया था. LAC पर 45 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी भी पक्ष की तरफ से गोलियां चलाई गईं हों.

from Videos https://ift.tt/3kbUEPE

No comments:

Post a Comment