Saturday, October 10, 2020

परिवार की मांगें मानने के बाद किया गया पुजारी का अंतिम संस्कार

राजस्थान में तीन दिन पहले जमीन विवाद में एक पुजारी की आग लगाकर हत्या कर दी गई थी. परिवार इंसाफ की मांग को लेकर धरना दे रहा था. परिवार का कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. शनिवार को सरकार ने परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी देने, परिवार को सुरक्षा देने, घर देने और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग मान ली. जिसके बाद पुजारी का अंतिम संस्कार किया गया.

from Videos https://ift.tt/3nCZdVQ

No comments:

Post a Comment