Tuesday, December 8, 2020

बिहार के किसानों को नहीं मिल रही फसलों पर MSP

बिहार सरकार लगातार किसानों के हित की बात कह रही है लेकिन दूसरी ओर राज्य के किसान फसल पर MSP न मिलने से परेशान हैं. पटना के पास स्थित फतुआ के किसानों ने बताया कि लागत से ज्यादा उनका फायदा नहीं हुआ है क्योंकि ये बिहार है. 800-900 रुपये प्रति क्विंटल धान बेचना पड़ रहा है. एक किसान कहते हैं कि सरकार धान की खरीद ही नहीं कर रही है. सरकारी केंद्रों पर अधिकारी कहते हैं कि गोदाम भरा है. वह धान नहीं खरीदेंगे.

from Videos https://ift.tt/2JD4sFZ

No comments:

Post a Comment