किसानों ने आज सहारनपुर में महापंचायत बुलाई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस महापंचायत में शामिल होंगी. वह सभा को संबोधित करेंगी. सहारनपुर कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है. यहां से दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस काबिज है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में RLD के बाद कांग्रेस भी काफी सक्रिय है. यह भी सच है कि पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई थी. प्रियंका गांधी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए सहारनपुर के शिवालिक पर्वतों की तलहटी में स्थित सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने जाएंगी. इसके बाद प्रियंका रायपुर खानकाह स्थित मजार पर जाएंगी.
from Videos https://ift.tt/2Z0J8OL
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment