Saturday, May 2, 2020

CM उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. तीनों को सांताक्रूज में क्वारंटाइन कर दिया गया है. पुलिस उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है. इससे पहले मुख्यमंत्री आवास के बाहर चाय बेचने वाला भी कोरोना संक्रमित पाया गया था. उसके पास सिक्योरिटी स्टाफ के लोग चाय पीने के लिए जाते रहते थे. उस समय सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया था.

from Videos https://ift.tt/35sv6b4

दिल्ली में CRPF के 122 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

दिल्ली के मयूर विहार में तैनात सीआरपीएफ की 31 बटालियन में 122 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं. अभी 100 जवानों के कोरोना टेस्ट के नतीजे आने बाकी है. कोरोना की वजह से 28 अप्रैल को एक जवान की मौत हो गई थी. इसी बटालियन के 45 जवान पिछले हफ्ते कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिनकी तादाद अब बढ़कर 122 पहुंच गई है. एहतियात के तौर पर पूरे बटालियन को क्वारंटाइन कर सबकी जांच की जा रही है.

from Videos https://ift.tt/2xs5cYn

NASA, SpaceX Target Historic Spaceflight Despite Coronavirus Pandemic

NASA and SpaceX said Friday they were pressing ahead with plans to launch astronauts to space from US soil for the first time in nearly a decade later on this month, despite the coronavirus pandemic.

Friday, May 1, 2020

Aarogya Setu Mandatory for Employees in India, People in Containment Zones

The government has made the use of Aarogya Setu app mandatory for all public and private sector employees while announcing another extension of the ongoing lockdown to contain the COVID-19 pandemic....

CRPF Battalion In Delhi Becomes Virus Epicentre, 122 Cases In Two Weeks

122 jawans at a CRPF battalion in Delhi have tested positive for coronavirus in two weeks, officials said, adding that test results of 100 others are yet to come. The Union Home Ministry has taken note of the matter and has asked the CRPF chief to explain the circumstances due to which the spread of the infection could not be contained.

from Videos https://ift.tt/3bUDtyk

हरियाणा पुलिस का कारनामा, सख्ती के लिए खोद डालीं सड़कें

हरियाणा पुलिस ने लोगों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए कई गांवों में सड़कें ही खोद डाली हैं. राज्य के सोनीपत और झज्जर में ऐसा किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सड़कें खोदने के लिए कोई आधिकारिक आदेश तो नहीं दिया गया था लेकिन हरियाणा के गृह मंत्री ने सख्त लफ्जों में दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया है. दिल्ली से लगने वाले जो तीन-चार इलाके हैं, सोनीपत और झज्जर उनमें से हैं.

from Videos https://ift.tt/2yjg9vI

'बनेगा स्वस्थ इंडिया' कैंपेन : WHO मनाता है 'वर्ल्ड इम्युनाइजेशन वीक'

अभी तक कोरोनावायरस के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई जा सकी है. इसपर प्रयोग किए जा रहे हैं. कई देश कोविड-19 की वैक्सीन तैयार कर रहे हैं. पोलियो और चेचक जैसी कई खतरनाक बीमारियां हैं, जिनसे लड़ने में वैक्सीन फायदेमंद रही है. WHO हर साल अप्रैल के अंतिम हफ्ते को 'वर्ल्ड इम्युनाइजेशन वीक' के रूप में मनाता है. इसका मकसद बीमारियों से लड़ने के लिए सभी उम्र के लोगों में वैक्सीन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है.

from Videos https://ift.tt/35zo6cx