Monday, May 6, 2019

बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस के लिए जबरदस्ती वोट कराने का लगाया आरोप

अमेठी में लोकसभा चुनाव के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उस से जबरदस्ती बीजेपी की जगह 'हाथ छाप' यानी कांग्रेस का बटन दबवा दिया गया है. महिला का यह वीडियो इस घटना के बाद से ही वायरल हो रहा है. बता दें कि पांचवें चरण के मतदान के तहत सोमवार को देश के सात राज्यों में मतदान हो रहे थे. अमेठी की इस घटना के सामने आने के बाद यहां से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है.

from Videos http://bit.ly/2V33wKH

No comments:

Post a Comment