Friday, May 3, 2019

बच्चों को गलत संस्कार नहीं दे सकती : NDTV से प्रियंका गांधी

रायबरेली और आसपास प्रचार में जुटी प्रियंका गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि भ्रष्टाचार हुआ है इस बात के सबूत हैं. कौन बनेगा प्रधानमंत्री इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने NDTV से कहा कि चुनाव बाद बड़े नेता मिल बैठकर तय करेंगे. उन्होंने बच्चों के नारों को लेकर विवाद पर भी अपनी बात रखी. प्रियंका गांधी ने कहा, 'बच्चे खेल रहे थे, मैं उतरी उनसे मिलने के लिए, उन्होंने कुछ नारे लगाए. जैसे ही उन्होंने गलत तरह के नारे लगाए, मैंने उनको रोका और कहा कि बेटा, ये वाले नहीं अच्छे अच्छे नारे लगाओ. मैं मां हूं बच्चों को गलत संस्कार नहीं दे सकती.'

from Videos http://bit.ly/2IZrxAO

No comments:

Post a Comment