मोदी सरकार का विस्तार हुआ. मंत्रियों का ताश के पत्तों की तरह फेंटा गया. अब मोदी सरकार में कुल 78 मंत्री हो गए हैं, जिनमें 36 नए चेहरे हैं. बुधवार को 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इनमें सात मंत्री वो हैं, जिन्हें राज्यमंत्री पद से अब कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. लेकिन इससे पहले 12 मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए, तो काफी ज्यादा घटनाक्रम दिल्ली में तेज रहा. इतना ही नहीं देर रात तक मंत्रियों का बंटवारा भी कर दिया गया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की जगह अब नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया होंगे. इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया संभालेंगे.
from Videos https://ift.tt/2TICkWI
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment