Suvendu Adhikari oath, West Bengal BJP government: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब पहली बार बीजेपी ने राज्य में अपनी सरकार बनाई और शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के कई बड़े नेता शामिल हुए. शपथ से पहले रोड शो, पूजा-पाठ और मिठाइयों के साथ जश्न का माहौल बना रहा. पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को खास अंदाज में नमन किया, जो चर्चा का केंद्र बन गया. अब सबकी नजर इस बात पर है कि शुभेंदु अधिकारी अपनी सरकार के साथ राज्य को किस नई दिशा में ले जाते हैं.
from Videos https://ift.tt/AioESvN
No comments:
Post a Comment