अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा दो करोड़ की जमीन को साढ़े 18 करोड़ में खरीदे जाने को लेकर बड़ी विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष का कहना है कि ट्रस्ट के लोग राम लला के मंदिर के लिए दान के पैसे में भ्रष्टाचार कर रहे हैं. उन्होंने सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है. ट्रस्ट ने इन आरोपों को खारिज किया है. अयोध्या में 12,080 स्क्वेयर मीटर में फैला अमरूद का बाग, देखने में तो आम बाग की तरह ही लगता है लेकिन आज यह हिंदुस्तान में एक बहुत बड़े विवाद का केंद्र बना हुआ है. इस वजह से कि इस जमीन की पहले किसी ने दो करोड़ में रजिस्ट्री कराई और उसके चंद मिनिटों बाद साढ़े 18 करोड़ रुपये में इसको राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने खरीद लिया. अयोध्या से समाजवादी पार्टी के विधायक और मंत्री रहे पवन पांडे ने यह मुद्दा उठाया.
from Videos https://ift.tt/2U5PgG9
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment