मुंबई (Mumbai) के घाटकोपर में एक आवासीय परिसर में पार्किंग में खड़ी कार कुछ ही सेकंड में एक सिंकहोल में डूब गई. उस इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी मानसूनी बारिश हो रही थी. इस अजीबोगरीब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कार का बोनट और सामने का पहिया पहले सिंकहोल में डूबता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके बाद कार का पिछला हिस्सा भी उसमें समा जाता है.इस तरह पूरी कार सिंकहोल में समा जाती है.
from Videos https://ift.tt/3cCd0bc
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment