Thursday, September 10, 2026

'AAP को सपनों में भी दिखता हूं', राघव चड्ढा का तीखा हमला

बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "जहां तक मेरा और मेरे वोट का सवाल है, आम आदमी पार्टी की ऐसी हालत हो गई है कि उन्हें रात को सपने में भी मैं भूत बनकर दिखाई देता हूं. वे दिन-रात सिर्फ राघव चड्ढा, राघव चड्ढा ही करते रहते हैं." उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मुझे तो ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की हालत उस एक्स-गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है, जिसे उसका बॉयफ्रेंड छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ चुका है, लेकिन वह आज भी उसी के प्यार में पागल है." राघव चड्ढा ने आगे कहा, "मुझे उनकी चिंता होती है. कहीं ऐसा न हो कि किसी दिन दिलजले आशिक की तरह मेरी याद में वे कोई गलत कदम उठा लें. इसलिए मुझे उनकी बड़ी फिक्र रहती है."



from Videos https://ift.tt/VR7sO1a

No comments:

Post a Comment