नेपाल के पहाड़ी इलाकों में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सस्पेंशन ब्रिज बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हालांकि, हालिया बाढ़ ने ऐसे कई पुलों को पूरी तरह तबाह कर दिया है. स्थिति ऐसी है कि कई इलाकों में लोगों का संपर्क ही टूट गया है, क्योंकि जिलों के बीच आवाजाही का मुख्य साधन यही पुल थे. चितवन से गोरखा जाने वाले मार्ग पर त्रिशूली नदी के ऊपर बना यह सस्पेंशन ब्रिज अभी भी सुरक्षित है, इसलिए लोगों की आवाजाही जारी है. लेकिन नेपाल में ऐसे कई अन्य पुल हैं जो बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं और उनका नामोनिशान तक मिट गया है.
from Videos https://ift.tt/13WhMle
No comments:
Post a Comment